RTO Driving License Test in Hindi (हिंदी) Queation Answers

traffic-signs-rules

Click Here : You can also read Traffics Signs Means Here 

1. एक पैदल पारपथ के पास, जब पैदल चलने वाले यात्री सड़क पार करने का इंतजार कर रहे हों, तब आपको चाहिए की
उ. वाहन रोककर तब तक प्रतीक्षा करनी चाहिए जब तक कि पदयात्री पथ पार न कर लें

2. आप एक संकरे पुल की ओर बढ़ रहे हैं और तभी दूसरी ओर से एक अन्य वाहन पुल में प्रवेश करने वाला है
उ. अपने वाहन को धीरे करें ताकि सामने वाला वाहन निकल सके

3. आप किसी वाहन को ओवरटेक कर सकते हैं
उ. उस वाहन की दाहिनी ओर से

4. निम्न प्रकार के वाहन को अवश्य रास्ता खाली करके दिया जाना चाहिए
उ. एम्बुलैंस व अग्निशमन वाहन को

5. विपरीत दिशा से आने वाले वाहन पास हो सकता है
उ. आपकी दायें ओर से

6. किसी वाहन का चालक ओवरटेक कर सकता है
उ. जब आगे चलने वाले वाहन का चालक ओवरटेक करने का सिग्नल दे

7. किसी मोटर वाहन का चालक वाहन चला सकता है
उ. मार्ग की बायें ओर
8. जब कोई वाहन रात्रि के समय रास्ते के किनारे पार्क किया गया हो तो

उ. पार्किंग लाईट को ऑन रखना चाहिए

9. फोग लैम्प का प्रयोग किया जाना चाहिए
उ. जब वहां कोहरा हो

10. जेबरा लाइन बनी होती है
उ. पदयात्री पारपथ के लिए

11. यदि कोई एम्बूलैंस नजदीक आ रही है तो
उ. वाहन चालक को अपने वाहन को किनारे करते हुए उसे रास्ता देना चाहिए

12. लाल यातायात बत्ती संकेत करती है
उ. वाहन रोक दिया जाय

13. किसी अस्पताल के मुख्य द्वार पर वाहन खड़ा करना
उ. अनुचित है

14. यदि रास्ते पर यह चिन्ह प्रदर्शित हो कि रास्ता फिसलन भरा है तो वाहन चालक को
उ. गेयर बदल कर वाहन की गति कम करनी चाहिये

15. इन परिस्थितियों में ओवरटेकिंग निषेध है
उ. जब इससे दूसरे यातायात को खतरा या असुविधा होने की आशंका हो

16. बैंड की ओर जाते हुये ओवरटेकिंग करना
उ. स्वीकृत नहीं है

17. हार्न का प्रयोग करना वर्जित है
उ. अस्पताल, अदालत के पास

18. रियर व्यूह शीशा प्रयोग होता है
उ. पीछे से आने वाले यातायात को देखने के लिए

19. गतिमय वाहनों में चढ़ना या उनसे उतरना
उ. सभी प्रकार के वाहनों में निषेध है

20. वाहन खड़ा करना स्वीकृत है
उ. जहां वाहन खड़ा करना निषेध नहीं हो वहां

21. ओवरटेकिंग करना वर्जित है
उ. यदि आगे का रास्ता साफ दिखायी नहीं दे रहा है

22. पैदल यात्रियों को नुकीले मोड़ों पर व ठहरे वाहन के नजदीक से रास्ता पार नहीं करना चाहिये, क्यों?
उ. दूर से आने वाले वाहनों के चालक सड़क पार करने वाले व्यक्ति को नहीं देख सकते हैं

23. जिस रास्ते पर आप जा रहे हैं उसकी बायें ओर मुड़ने के लिए आपको अवश्य ही
उ. बायीं ओर मुड़ने का संकेत देते हुये, रास्ते के बायें ओर आते हुए बाई ओर मुड़ना चाहिए

24. आप रात्रि के समय हैड लाईट हाई बीम पर रखकर वाहन चला रहे हैं और विपरीत दिशा से एक अन्य वाहन आ जाए तो आपको
उ. हेड लाईट को मध्यम कर देना चाहिए जब तक की सामने वाला वाहन निकल न जाये

25. वाहन चालक अपनी दायें हथेली झुकाकर बाहर निकालता है और अपनी भुजा को ऊपर और नीचे कई बार घुमाता है तो आप समझेंगे
उ. वह वाहन की गति मंद कर रहा है

26. जब यातायात का संकेत ‘स्कूल’ को चिन्हित करता है तब आपको
उ. वाहन धीरे कर के ध्यान से आगे बढ़ना चाहिए

27. यू टर्न लेते हुए संकेत करना चाहिए
उ. दायें मुड़ने का संकेत

28. किसी वाहन को ओवरटेक करने से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि
उ. आगे का रास्ता साफ़ दिख रहा है व ओवरटेक करना सुरक्षित है

29. वह स्थान जहां वाहन खड़ा करना वर्जित है
उ. फुटपाथ पर

30. हैण्ड ब्रेक का प्रयोग किया जाता है
उ. वाहन को कहीं खड़ा करने के लिए

31. किसी दुपहिया वाहन पर दो से ज्यादा व्यक्ति
उ. यह कानून को भंग करना है

32. आप किसी अस्पताल के निकट किसी वाहन को ओवरटेक करना चाहते हैं आपको
उ. हार्न नही बजाना चाहिए

33. किसी अपंजीकृत वाहन को सार्वजनिक स्थान पर चलाना
उ. अवैध है

34. यदि किसी पशु को ले जाने वाले व्यक्ति को यह आभास होता है की पशु नियंत्रण से बाहर हो रहा है और वह वाहन का रोकने का अनुरोध करता है तो चालक
उ. वाहन को रोकेगा

35. जब स्कूल बसें छात्रों का उतारने या चढ़ाने के लिए खड़ी हो तो
उ. धीमी गति तथा सावधानी से आगे बढ़ें क्योकि वहां छात्रों द्वारा अचानक रास्ता पार करने की संभावना है

36. जब एक मोटर वाहन किसी दुर्घटना में लिप्त हो तो वाहन चालक को
उ. 24 घण्टों के भीतर नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दर्ज करानी चाहिए

37. यदि किसी दुर्घटना की वजह से किसी थर्ड पार्टी की किसी सम्पत्ति का नुक्सान होता है तो, वाहन चालक
उ. 24 घण्टे के भीतर नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दर्ज करानी चाहिए

38. यदि हमारे पीछे से आने वाला वाहन हमारे वाहन को ओवरटेक करना शुरू करता है तो
उ. हमें दूसरे वाहन का ओवरटेक नहीं करना चाहिए

39. जब हमारा वाहन ओवरटेक किया जा रहा हो तो
उ. हमें अपने वाहन की गति नहीं बढ़ाना चाहिए

40. निम्न दशाओं में वाहन खड़ा करना मना है
उ. अस्पताल के प्रवेश द्वार पर

41. सार्वजनिक स्थानों पर वाहन खड़ा छोड़ देने से दूसरों को व अन्य यात्रियों को असुविधा होने पर
उ. ड्राइविंग लाइसेन्स को निलम्बित या रद्द किया जा सकता है

42. जब आप किसी ऐसे चौराहे की ओर बढ़ रहे हों जहां पीली सिग्नल बत्ती चमक रही हो तो आपको चाहिए
उ. वाहन की गति धीमी करके तभी आगे बढ़ें जब यह निश्चित हो जाये की ऐसा करना सुरक्षित है

43. जहां पर रास्ता लगातार पीली रेखा से चिन्हित किया गया हो वाहनों को
उ. पीली रेखा को न तो छूना चाहिये न हीं पार करना चाहिए

44. जब कोई वाहन शाखा पथ से मुख्य पथ में प्रवेश कर रहा हो तो वाहन चालक को इनको प्राथमिकता देनी चाहिए
उ. सभी वाहनों को जो मुख्य मार्ग पर जा रहे हो

45. आप किसी वाहन को बायीं ओर से ओवरटेक कर सकते हैं
उ. यदि उस वाहन का चालक यह संकेत दे कि वह दायें मुडना चाहता है और वह रास्ते के मध्य की ओर बढे

46. यदि एक चौराहे की पीली यातायात सिग्नल बत्ति जलती है तो वहां पहुंचने वाले वाहन चालक को अवश्य ही
उ. रूकने के लिए गति धीमी कर देनी चाहिए

47. अपने आप से आगे चल रहे वाहन से रखी जाने वाली न्यूनतम दूरी
उ. गति के अनुसार सुरक्षित दूरी

48. किसी निजी वाहन के अनुमत यात्री क्षमता दर्ज होती है
उ. पंजीयन प्रमाणपत्र में

49. ओवरटेकिंग वर्जित है जब
उ. वाहन खड़ी चढ़ाई पर हो

50. यदि मार्ग सफेद टूटी हुई रेखा से चिन्हित किया गया हो तो आपको
उ. यदि आवश्यकता हो तो पथ परिवर्तित किया जा सकता है

51. झपकने वाली लाल यातायात बत्ती का मतलब होता है
उ. वाहन रोककर तब आगे बढ़ें जब ऐसा करना सुरक्षित हो

52. सुरक्षात्मक चालन क्या है
उ. सावधानीपूर्वक इस पूर्वानुमान के साथ वाहन चलाना कि अन्य वाहन चालको व अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं द्वारा यातायात के नियम और चिन्हों का उल्लंघन किया जा सकता है

53. स्टॉप लाईन का क्या अर्थ होता है
उ. रोड जंक्शन या पदयात्रि पारपथ के पहले स्थित 5 से.मी. चौडी सफेद अथवा पीले रंग की रेखा

54. यदि वाहन दुर्घटना में कोई व्यक्ति घायल हो जाता है तो
उ. घायल व्यक्ति की चिकित्सा के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाये तथा नजदीकी पुलिस स्टेशन को 24 घंटे के अंदर सूचित करें

55. जब कोई वाहन बिना सुरक्षा प्रहरी वाले रेलवे क्रोसिंग पर पहुँचता है तो, ड्राईवर
उ. वाहन सड़क के बायीं तरफ रोकें तथा बाहर उतर कर रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ जाँच ले की कोई ट्रेन या ट्रोली तो नहीं आ रही

56. शराब का सेवन कर के गाड़ी चलाना
उ. सभी वाहनों में मना है

57. मोबाईल फ़ोन का प्रयोग वर्जित है
– लाल बत्ति पर
– जब वाहन 20 कि.मि. प्रति घंटे की गति पर चलाया जा रहा हो
उ. उपरोक्त में से कोई नहीं

58. मोबाईल फ़ोन से मेसेज भेजना अनुमति है

– जब वाहन 20 कि.मि. प्रति घंटे की गति पर चलाया जा रहा हो

– दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय

उ. उपरोक्त में से कोई नहीं

59. सार्वजनिक स्थानों पर गाड़ी चलाते समय ड्राईवर को निम्न दस्तावेज साथ रखने चाहिए
उ. रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इन्सुरेंस सर्टिफिकेट, टैक्स टोकन, ड्राइविंग लाइसेंस

60. सभी मोटर वाहन निम्न बिमा के अंतर्गत होने चाहिए
उ. थर्ड पार्टी बिमा

61. आप मोटर साईकल प्रशिक्षु लाईसेंस धारक हैं
उ. आप मोटर साईकल ड्राइविंग लाइसेंस धारक प्रशिक्षक के अलावा किसी ओर व्यक्ति को अपने साथ मोटर साईकल पर नहीं बिठा सकते

62. निम्न परिस्थितियों में ओवेर्टेकिंग निषेध है
उ. संकरे पुल पर

63. निम्न परिस्थितियों में वाहन पार्क करना मना है
उ. यातायात बत्ति के पास

64. एकतरफा जाने वाली सड़क के रूप में नामित सड़क पर
उ. रिवर्स गियर में वाहन नहीं चलाना चाहिए

65. आप एक परिवहन वाहन में कैसे भेद कर सकते हैं?
उ. वाहन की नंबर प्लेट को देख कर।

66. प्रशिक्षु लाइसेंस की अवधि
उ. 6 महीने

67. पगडंडी बिना की सड़क पर, पदयात्रियों को
उ. सड़क के दाईं ओर चलना चाहिए

68. जब वाहन में इंधन भरा जाता है तब
उ. धूम्रपान नहीं करेंगे

69. मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
उ. वाहन चलाते समय

70. निजी वाहन के रिकॉर्ड है
उ. पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा प्रमाणपत्र, टैक्स टोकन, ड्राइविंग लाइसेंस

71. पी.यु.सी.सी. प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र की अवधि
उ. 6 महीने

72. बिना गियर की मोटर साईकल चलाने का लाइसेंस प्राप्त करने की न्यूनतम उम्र
उ. 16 वर्ष

73. बाईं ओर मुड़ते समय, दुपहिया चालक को
उ. बाईं ओर मुड़ने का संकेत अपने दाहिने हाथ से बताना चाहिए

74. वाहन के चालक को यू-टर्न नहीं लेना चाहिए
उ. व्यस्त सड़क पे

75. नई कार का एक बार का कर
उ. 15 वर्ष

76. मालगाड़ी के केबिन में ले जा सकने वाले व्यक्तियों की संख्या
उ. पंजीकरण प्रमाणपत्र में दर्ज हो उतने व्यक्ति

77. जब आपका वाहन ओवरटेक किया जा रहा हो तब, आप को
उ. दूसरे वाहन को ओवरटेक करने में बाधा न डाले

78. परिवहन वाहनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने की न्यूनतम उम्र
उ. 20 वर्ष

79. तेज गति से जाना
उ. अपराध है जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या रद्द हो सकता है

80. जब अंधा व्यक्ति सफेद लकड़ी पकड़े सड़क पार कर रहा हो तब
उ. वाहन चालक सफेद लकड़ी को वाहन रोकने का यातायात संकेत मानेगा

81. सामने के वाहन चालक ने ओवरटेक करने के लिए संकेत नहीं दिया है
उ. हम ओवरटेक नहीं करना चाहिए

82. निम्न जगह पर वाहन खड़ा करना मना है
उ. आग बुझाने वाले नल को रोकते हुए

83. मोटर साईकल पर पीछे की सीट पर सवार ले जाने के लिए
उ. वाहन पाँव रखने का स्टैंड, हाथ पकड़ने की जगह और साड़ी गार्ड के साथ उपलब्ध कराया जाना चाहिए

84. सार्वजनिक सेवा वाहन चलाते समय धूम्रपान करना
उ. ड्राइविंग लाइसेंस निलम्बित हो सकता है

85. विरोध प्रदर्शन या आंदोलन या किसी भी प्रकार की हड़ताल के चिह्न के रूप में, परिवहन वाहन को सार्वजनिक या किसी अन्य जगह में खड़ा छोड़ देना, जिससे लोगों को या यात्रियों को या ऐसे स्थानों के अन्य उपयोगकर्ताओं को रुकावट या असुविधा पैदा हो तो
उ. ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है

86. मालगाड़ी में अधिक भार ले जाना
उ. ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है

87. दूरी कम होने के कारण अगर टैक्सी ड्राइवर यात्रा के प्रस्ताव से इनकार कर रहा हो तो
उ. ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित/रद्द किया जा सकता है

88. जब आप ऐसे चौराहे पर पहुंचे जहां पर कोई सिग्नल बत्ती या पुलिस का आदमी ना खड़ा हो, तो आप
उ. अपनी दाईं ओर चौराहे पर पहुँचने वाले यातायात के लिए रास्ता दे और आवश्यक संकेत देने के बाद आगे बढ़ें।

89. जब आप ढलान वाली सड़कों पर ड्राइविंग कर रहे हो, तब आप को
उ. पहाड़ी के ऊपर जाने वाले वाहनों को अग्रता दें

90. ट्रैक्टर के चालक को नहीं ले जाना चाहिए
उ. ड्राइवर के अलावा अन्य कोई भी व्यक्ति।

91. “टेल-गेटिंग” क्या है?
उ. वाहन के पीछे खूब नजदीक खतरनाक ढंग से वाहन चलाना।

92. अधिकृत अधिकारियों द्वारा वाहन जब्त किया जा सकता है, अगर
उ. वाहन वैध पंजीकरण या परमिट द्वारा आवृत नहीं है

93. अनुमति प्राप्त हार्न का प्रकार
उ. इलेक्ट्रिक हार्न

94. रिवर्स गियर में गाड़ी चलाना प्रतिबंधित हो वैसी सड़क
उ. एकतरफा सड़क

95. अगर शराब पीकर गाड़ी चलाने का पता चलता है, तो ड्राइवर दंडित किया जा सकता है
उ. कारावास जो 6 महीने तक का हो सकता है या 2000/- रुपये – जुर्माने या दोनों के रूप में

96. राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटर कार की अधिकतम अनुमेय गति..
उ. 70 किमी/घंटा

97. वाहन का इंजन शुरू करने से पहले
उ. रेडिएटर के जल स्तर और इंजन के तेल के स्तर की जाँच करें

98. मोटर साईकल की अधिकतम अनुमेय गति..
उ. 50 किमी/घंटा

99. 60 किमी/घंटा से अधिक गति पर चलाने की अनुमति प्राप्त एकमात्र वाहन है
उ. मोटर कार

100. शिक्षण संस्थान के पास मोटर कार की अधिकतम अनुमेय गति..
उ. 25 किमी/घंटा

101. राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों की अधिकतम अनुमेय गति..
उ. 60 किमी/घंटा

102. शिक्षण संस्थान के पास दुपहिया वाहन की अधिकतम अनुमेय गति
उ. 25 किमी/घंटा

103. पीछे की ओर एक मीटर (100 सेमी) तक बाहर निकले हुए भार की अनुमति है
उ. मालगाड़ी में

104. जब लॉरी भरी जा रही हो तब
उ. दोनों ओर से भार बाहर निकला हुआ नहीं होना चाहिए।

105. मालगाड़ी के पीछे के भाग से बाहर रख सकने वाले भार की अधिकतम लंबाई
उ. 100 सेमी

106. शहरों में भारी मोटर वाहनों की अधिकतम अनुमेय गति
उ. 45 किमी/घंटा

107. खींचने वाले और खींचे जाने वाले वाहन के बीच की अनुमेय अधिकतम दूरी
उ. 5 मीटर

108. शहरों में मोटर साईकल की अधिकतम अनुमेय गति
उ. 40 किमी/घंटा

109. आप दो लेन वाली सड़क पर गाड़ी चला रहे हो, आप के आगे का वाहन बहुत धीरे जा रहा है और आगे सड़क ओवरटेक करने के लिए खुली है, तो आप को
उ. बाईं ओर से वाहन को जाने देना चाहिए।

110. अन्य वाहन को खींचने वाले वाहनों की अधिकतम अनुमेय गति
उ. 24 किमी/घंटा

111. घाट सड़कों पर 30 किमी/घंटा से अधिक गति से चलाने की अनुमति नहीं है वो वाहन
उ. मोटर कार

112. वो परिस्थितियां जिस में मोटर साईकल 60 किमी/घंटे की गति से चलाई जा सकती है।
उ. किसी भी परिस्थिति में नहीं।

113. रात के समय शहर में मोटर साईकल की अधिकतम अनुमेय गति
उ. 30 किमी/घंटा

114. मालगाड़ी में ले जा सकने वाला अधिकतम अनुमेय वजन
उ. परमिट के अनुसार अनुमति है

115. मालगाड़ी में अधिक लदान के लिए लगने वाला न्यूनतम जुर्माना
उ. 2000/- रुपये

116. शिक्षण संस्थान के पास ऑटोरिक्शा की अधिकतम अनुमेय गति
उ. 25 किमी/घंटा

117. शिक्षण संस्थान के पास हल्के मोटर वाहन की अधिकतम अनुमेय गति
उ. 25 किमी/घंटा

118. घाट सड़कों पर मोटर कार की अधिकतम अनुमेय गति
उ. 40 किमी/घंटा

119. घाट सड़कों पर मोटर साईकल की अधिकतम अनुमेय गति
उ. 40 किमी/घंटा

120. ऑटोरिक्शा की अधिकतम अनुमेय गति
उ. 40 किमी/घंटा

121. हल्के मोटर वाहन की अधिकतम अनुमेय गति
उ. 60 किमी/घंटा

122. मध्यम मोटर वाहन की अधिकतम अनुमेय गति
उ. 65 किमी/घंटा

123. मोटर वाहन की धारा 1988 के अधिनियम 112 के अनुसार
उ. गति सीमा अधिक नहीं होनी चाहिए

124. मोटर वाहन की धारा 1988 के अधिनियम 113 में उल्लेख है कि वाहन चालक को वाहन नहीं चलाना चाहिए
उ. ले जा सकने वाले अनुमेय वजन से अधिक वजन हो

125. जुलूस से गुजरने वाले वाहनों की अधिकतम अनुमेय गति
उ. 25 किमी/घंटा

126. माल वाहन में भार की जमीनी स्तर से ऊंचाई की सीमा
उ. 3.8 मीटर

127. शिक्षण संस्थान के पास भारी मोटर वाहन की अधिकतम अनुमेय गति
उ. 15 किमी/घंटा

128. शिक्षण संस्थान के पास भारी यात्री मोटर वाहन की अधिकतम अनुमेय गति
उ. 15 किमी/घंटा

129. मोटर वाहन की धारा 1988 के अधिनियम 129 के अनुसार मोटर साईकल चलाने वाले व्यक्ति को
उ. हेल्मेट पहनना चाहिए

130. शिक्षण संस्थान के पास मध्यम मोटर वाहन की अधिकतम अनुमेय गति
उ. 15 किमी/घंटा

131. घाट सड़क पर ऑटोरिक्शा की अधिकतम अनुमेय गति
उ. 30 किमी/घंटा

132. घाट सड़कों पर भारी मोटर वाहनों की अधिकतम अनुमेय गति
उ. 35 किमी/घंटा

133. शहरों और नगर निगम के शहरों में ऑटोरिक्शा की अधिकतम अनुमेय गति
उ. 30 किमी/घंटा

134. भारी मोटर वाहनों की अधिकतम अनुमेय गति
उ. 65 किमी/घंटा

135. घाट सड़कों पर मध्यम मोटर वाहनों की अधिकतम अनुमेय गति
उ. 35 किमी/घंटा

136. आप यातायात बत्ती द्वारा नियंत्रित चौराहे पर “यू” टर्न लेना चाहते हो तो आपको
उ. अगर चौराहे पर पुलिसकर्मी है तो “यू” टर्न लें

137. टेढ़ा-मेढ़ा वाहन चलाना
उ. सभी के लिए हमेशा खतरनाक है

138. आप पहाड़ी के लम्बे उतार पर हैं। अपने वाहन की गति को नियंत्रित करने के लिए आपको क्या करना चाहिए?
उ. कम गियर में बदले

139. शिक्षार्थी वाहन चालक की निगरानी करने के लिए आपको अवश्य
उ. अनुमोदित ड्राइविंग प्रशिक्षक बनना चाहिए

140. घुमकर जाने वाले मार्ग पर
उ. घुमकर जाने वाले मार्ग वाले यातायात को रास्ते का अधिकार है

141. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना आवश्यक है क्योंकि
उ. यह आपकी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए है

142. आप अपने वाहन के हॉर्न को कब बजाएंगे?
उ. आपको रास्ते का अधिकार देने के लिए

143. आप एक बस के पीछे है जो यात्रियों को लेने या छोड़ने के लिए रुकी है आपको
उ. धैर्यपूर्वक पीछे इंतजार करे

144. आप रात में एक कार को ओवरटेक कर रहे हैं। आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि
उ. आगे निकलने से पहले हेडलैम्प फ्लैश करे

145. बीच वाली लेन
उ. किमी/घंटा से जाने वाले यातायात के लिए है

146. चमकते पीले संकेत का प्रयोग किया जाता है जब
उ. आपको गति कम करनी चाहिए और सावधानी के साथ आगे बढ़ना चाहिए

147. आप जेब्रा क्रासिंग पर पदचालकों को सड़क पार कर जाने का इंतजार कर रहे हैं। वे सड़क पार करना शुरू नहीं कर रहे हैं। आपको क्या करना चाहिए?
उ. धैर्य रखें और इंतजार करें

148. आपको पार्क करने के लिए अनुमति दी जाती है

– फुटपाथ पर

– पहाड़ी की चोटी पर

उ. इन दो विकल्पों में से कोई नहीं

149. कोहरे की स्थिति में तेज बीम
उ. बुरी है क्योंकि यह वापस परिवर्तित होती है और चकाचौंध कर सकती हैं

150. लाइट को लगातार जलाना जरुरी है जब
उ. जब कोहरा हो

151. क्रासिंग के पास जाते समय जहां आप को सीधे जाना हैं
उ. कम से कम 50 मीटर पहले मध्य लेन की ओर लेन बदले

152. आप वाहन चला रहे हैं। एक वाहन पीछे से हेडलैम्प चमकाते हुए तेजी से आ रहा है। आपको
उ. वाहन को आगे जाने के लिए अनुमति दे, अगर सुरक्षित है तो

153. दिन के दौरान उच्च बीम हेडलाइट का उपयोग कब करना चाहिए?
उ. खराब दृश्यता में और राजमार्गों पर

154. आप बारिश में वाहन चला रहे हैं। आपको आगे के वाहन से पर्याप्त दूरी क्यों बनाई रखनी चाहिए?
उ. उसके अचानक रुक जाने की स्थिति में

Click Here : You can also read Traffics Signs Means Here 

Random Posts

Leave a Reply